{"_id":"60eb31d08ebc3ecd026e9de9","slug":"death-dm-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp639623164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से मृतकों के वारिसों को खतौनी बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से मृतकों के वारिसों को खतौनी बांटी
विज्ञापन
माधौगढ़। कोविड के दौरान मुखिया की मृत्यु होने पर महिला उत्तराधिकारियों को डीएम प्रियंका निरंजन, एडीएम पूनम निगम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने खतौनी वितरित की। मालूम हो कि 25 अप्रैल से 30 मई के बीच कोविड संभावनाओं को लेकर बंगरा में एक, कुरौती में एक, महूंटा में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। डीएम प्रियंका निरजंन ने बंगरा में, एडीएम ने महूटा में एवं तहसीलदार ने कुरौती में महिला उत्तराधिकारियों को खतौनी दी गई। डीएम का कहना है कि शासन की मंशा है कि मुखिया की मौत होने पर महिला वारिसों को खतौनी शीघ्र दी जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय यादव, कानूनगो मुलायम सिंह, शिवम राठौर, लेखपाल कुंवर सिंह, मनीष, राजरानी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
---
पति पर लगाया मारपीट का आरोप
माधौगढ़। जमरेही अव्वल निवासी महिला नीतू ने गढगुवा निवासी पिता श्यामसुंदर के साथ रविवार को कोतवाल प्रवीण कुमार यादव को शिकायत देते हुए बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करते हैं। मायके से रुपये लाने की बात कहते है। रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला का आरोप है कि शादी 2017 में हुई थी। एक साल बाद से ही शराब के लिए मायके से रुपये लाने के लिए मारपीट करने लगे थे। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।(संवाद)
---
रुपये न देने पर मां के साथ मारपीट
माधौगढ़। रुपये के विवाद में बेटे ने मां के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। मां ने पुत्र के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी मनोज सिंह ने मां राजदुलारी से रुपये मांगे। रुपये न देने पुत्र ने मारपीट कर मां को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर भेज दिया है। (संवाद)