{"_id":"599491954f1c1b8e118b4644","slug":"deals-in-all-the-cases-in-fifteen-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन में हर हाल में निपटाएं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन में हर हाल में निपटाएं शिकायतें
अमर उजाला जालाौन
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोच में तहसील दिवस में समस्यायें सुनते कमिशभनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। तहसील दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त ने पिछली छह शिकायतें लंबित मिलने पर तहसील के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने हर हाल में पंद्रह दिन में शिकायतों का निस्तारण कर आनलाइन अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
कोंच तहसील दिवस एसीएम सुरेश सोनी की अध्यक्षता में चल रहा था। इसमें मंडलायुक्त अमित गुप्ता और डीआईजी झांसी जवाहर तथा सीडीओ एसपी सिंह पहुंच गए। इससे अफसरों में खलबली मच गई। कमिश्नर ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब जनता को संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से त्वरित न्याय मिल सके। पिछले तहसील दिवसों की छह से अधिक शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इंटरनेट से निकाल कर लाईं गईं तीन समस्याओं के निस्तारण के संबंध में भी पड़ताल की। इसमें एक शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया है। तहसील दिवस में 94 शिकायतें आईं। इसमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि शिकायतों का समाधान पंद्रह दिन में हर हाल में हो जाना चाहिए था। निस्तरण कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड भी कराएं। तहसील दिवस में तहसीलदार, वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, बीडीओ कोंच व नदीगांव पीसी चंद्रौल, कोतवाल सत्यदेव सिंह, नदीगांव एसओ रवीन्द्र त्रिपाठी, कैलिया एसओ प्रभुनाथ, एसडीओ हाइडिल कौशलेन्द्रसिंह, बीईओ कोंच अजितकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
प्राथमिकता से करे शिकायतों का निस्तारण: डीएम
तहसील सभागार में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी अमरेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 136 शिकायतें आई। जिसमें केवल एक का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के आदेश दिए। शिकायतों में बिजली, पानी , शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, पुलिस विभाग आदि की शिकायतें रहीं। एसडीएम सतीश चन्द्र, सीओ सुबोध गौतम,कदौरा ईओ महेश चंद्र उपाध्याय, कालपी ईओ सुशील दोहरे, चिकित्सा अधीक्षक मुलायम सिंह यादव, पालिका जेई तोताराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
27 शिकायतों में मौके पर एक ही निपटी
उरई। शिकायतों का निस्तारण न होने से तहसील समाधान दिवस में फरियादों की भीड़ कम होती जा रही है। बुधवार को भी 27 शिकायतों में केवल एक भी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शांति नगर के अमित, सुरेश, रामदयाल, ब्रज मोहन, मान सिंह, रामप्रकाश आदि मोहल्ले में जर्जर तार बदलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि जर्जर तार आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। पालिका ईओ रविन्द्र कुमार, एसडीओ अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
एक सप्ताह में करें शिकायतों का निस्तारण : एडीएम
जालौन तहसील में एडीएम आरके सिंह ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण अधिकारी हर हाल में एक सप्ताह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी मौजूद रहे। कुल 24 शिकायतें आईं, जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 10 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की 6, मंडी सचिव 2, एडीओ पंचायत 2, बिजली विभाग, खंड शिक्षा अधिकारी, पूर्ति विभाग व जल निगम की एक एक शिकायत आई। एसडीएम भैरपाल सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, तहसीलदार भूपाल सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, कोतवाल महाराज सिंह तोमर, पूर्ति अधिकारी मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।