फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deal with complaints in the control room seriously

कंट्रोल रूम में आईं शिकायतों को गंभीरता से निपटाएं

Tue, 19 May 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deal with complaints in the control room seriously
जालौन में खाना चेक करते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
जालौन/माधौगढ़। सोमवार की दोपहर को डीएम ने नगर में स्थित क्वारंटीन सेंटर व कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। ब्लॉक में बने कोविड-19 कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों से बताया कि लॉकडाउन के दौरान जहां वह काम करते थे वहां न तो उन्हें वेतन दिया गया और न ही अन्य कोई आवश्यक सुविधाएं दी गई। हाथ में रुपये न होने के चलते रहना खाना, मुश्किल हो रहा था। ऐसे हालात में उन्हें घर लौटना ही उचित लगा। इसके बाद डीएम अभिनंदन गेस्ट हाउस में संचालित कम्युनिटी किचन पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन बनाने के स्थान पर सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए भोजन चखकर भी देखा। वहीं, ब्लॉक में बने कोविड-19 के कंट्रोल रूम के संचालन को लेकर भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ महिमा विद्यार्थी को निर्देश दिए कि ग्राम निगरानी समिति द्वारा कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराएं। डीएम ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को निर्देश दिए कि प्रवासी मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। इस दौरान तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के मुताबिक, डीएम डा मन्नान अख्तर, एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण, नायब तहसीलदार चद्रकांत तिवारी के साथ राजकीय इंटर कालेज बंगरा पहुंचे। विद्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। मास्क, सामाजिक दूरी के साथ साफ सफाई देखी।

निगरानी समिति करेंगी शिकायतों का निस्तारण
माधौगढ़। एसडीएम सालिकराम, बीडीओ संदीप कुमार ने ब्लाक कार्यालय में खुले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी एडीओ पंचायत छेदालाल से कहा कि जिला मुख्यालय से आई शिकायत को निगरानी समिति को शीघ्र भेजा जाए। निगरानी समिति के पदाधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति में प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा व ग्राम समिति के सदस्य को बनाया गया है। गांवों में होम क्वारंटीन किए गए मजदूरों के खाने, रहने की समस्या की शिकायत आती है । इस दौरान रामजी,गुलाब कुशवाहा,छेदालाल, विजय आदि मौजूद रहे।

जालौन में स्वामी विवेकानंद स्कूल में सेंटर का निरीक्षण करते डीएम मन्नान  अख्तर

जालौन में स्वामी विवेकानंद स्कूल में सेंटर का निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed