फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of youth missing for two days found hanging

Jalaun News: दो दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found hanging
कोटरा। दो दिन से लापता युवक का शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी राजू कुशवाहा (35) रविवार को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को उसका शव गांव से दो किलोमीटर दूर पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। भाई अमर सिंह ने बताया कि वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। पूछने पर भी कोई बात नहीं बता रहा था। घर की स्थिति भी ठीक नहीं है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी सावित्री सहित अन्य परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed