{"_id":"5e72632a8ebc3e774252cd2a","slug":"dead-body-of-son-of-a-bankman-from-musanagar-found-in-orai-orai-news-knp5511542119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी बेटे का निकला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी बेटे का निकला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शहर के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे के पास पुलिया के नीचे भरे पानी में पड़े शव की शिनाख्त हो गई। मृतक कानपुर देहात निवासी बैंक कर्मी का बेटा निकला।
परिजनों ने मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
16 मार्च की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर स्थित एक ढाबे के पास स्थित पुलिया के नीचे भरे पानी में युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
बुधवार को कानपुर देहात से कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव की पहचान संजय (28) पुत्र सूरज प्रसाद निवासी मूसानगर कानपुर देहात के रूप में हुई। पिता सूरज प्रसाद घाटमपुर स्थित एसबीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पिता ने ही पुलिस को बताया कि बेटे की शादी आठ वर्ष पूर्व उरई शहर के मोहल्ला बघौरा में हुई थी। उसके एक छह वर्षीय बेटी बिट्टो भी है।
आरोप है कि मार्च की रात उनके बेटे संजय को उसकी पत्नी ज्योतिसना व उसका पिता ओमप्रकाश, भाई छोटू मनीष आदि दो अज्ञात लोग कानपुर देहात से जबरन उरई ले गए।
जहां उन लोगों ने बेटे को मारपीट कर उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया। इससे बेटे की मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।