{"_id":"65f88b049168176ce202a014","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-from-noose-orai-news-c-224-1-ori1001-112364-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
कदौरा। कमरे में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर सीएचसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को शांत करवाकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के कुसमरा बावनी गांव निवासी शिवकांत कुशवाहा की पत्नी रामकृति (25) का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के घरौंद गांव निवासी शिवतार सिंह ने बताया कि बेटी रामकृति की शादी 14 मई 2022 को शिकाकांत के साथ हुई थी। बताया कि पति शराब का आदी है। वह प्रतिदिन विवाद करता था। रात में भी उनकी बेटी से विवाद हुआ था।
आरोप है कि उनकी बेटी को मारा गया है। उसके अभी तक कोई संतान नहीं थी। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।