{"_id":"63a5ed92c7fc197670470bd6","slug":"dead-body-of-girl-student-found-hanging-in-neighbor-s-house-orai-news-knp735094416","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: पड़ोसी के घर में मिला छात्रा का शव, युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप, सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: पड़ोसी के घर में मिला छात्रा का शव, युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप, सुसाइड नोट भी बरामद
Sat, 24 Dec 2022 03:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 03:16 PM IST
सार
कुठौंद थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर में छात्रा का शव लटका मिला है। परिजनों ने रिश्तेदार युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
छात्रा ने किया सुसाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उरई जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में छात्रा का शव पड़ोसी के खाली घर में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव के रिश्तेदार युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मकटौरा गांव निवासी राजू दोहरे की 18 वर्षीय पुत्री सरिता कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पड़ोसी के मकान में सरिता का शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सुबह भाई वहां पहुंचा, तो शव लटका देखा। उसने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। कुठौंद थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
छात्रा के भाई ने बताया कि सरिता इंटर कॉलेज नीमगांव में 11वीं की छात्रा थी। उसका शव जिस घर में मिला है, उसमें कोई रहता नहीं है। वो खाली पड़ा रहता है। सरिता दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता किसानी करके जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरिता की गांव में आने वाले एक रिश्तेदार युवक से मोबाइल पर बात होती थी। युवक दो दिन से गांव में ही था। अब वह गांव से गायब है। थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रा का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।