फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of former Pradhan's nephew found, feared murdered

पूर्व प्रधान के भतीजे का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 03 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of former Pradhan's nephew found, feared murdered
मृतक शोएब अख्तर की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। नलकूप का सामान लेने निकले पूर्व प्रधान के भतीजे का शव परौसा नहर के पास पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला, पास ही बाइक पड़ी थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन व सीओ संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम से लापता था, परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। वहीं पुलिस मामले को सड़क हादसा मान रही है। सीओ का कहना है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी निवासी शोएब अख्तर उर्फ सन्ना (20) पुत्र समीर बेग शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे खेत पर लगे नलकूप का सामान लेने घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रात लगभग 9 बजे परिजनों ने शोएब के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पुलिस व परिजनों ने खोजबीन की पर शोएब का कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह शौच क्रिया व मार्निंगवॉक के लिए निकले लोगों ने नहर व मंशादेवी के पास एक युवक का शव गड्ढे में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। फिर उसकी शिनाख्त लापता शोएब के रुप में हुई तो तत्काल परिजनों को सूचित किया। परिजनों का कहना है कि बाइक भी क्षतिग्रस्त नहीं है और शोएब के गले में भी चोट के निशान हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शोएब छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। शोएब के चाचा यासीन बेग गांव के पूर्व प्रधान भी रहे हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि किसी अज्ञात वाहन या फिर अन्ना मवेशी से बाइक टकराई हो, जिससे शोएब हादसे का शिकार हुआ हो। सीओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजन अभी आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

घटनास्थल पर पड़ी बाइक

घटनास्थल पर पड़ी बाइक- फोटो : ORAI

घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेते पुलिस कर्मी

घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेते पुलिस कर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed