फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a youth found inside the house

Jalaun News: घर के अंदर पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found inside the house
फोटो - 19 मृतक नरेंद्र सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
रामपुरा। हमीरपुरा गांव में बुधवार को घर के अंदर युवक का शव जमीन पर पड़ा मिलने से खलबली मच गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हमीरपुरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह (40) परिवार सहित अधिकतर कानपुर में ही रहते थे। जहां उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई चल रही है। गांव में वह अलग मकान में रहते थे। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे वह बाजार से नवमी पूजा के लिए नारियल, बताशा और प्रसाद आदि सामान लेकर घर लौटे थे। इसके बाद वे बाहर नहीं निकले। मोहल्ले के एक व्यक्ति को किसी वस्तु की आवश्यकता होने पर जब वह उनके मकान के अंदर पहुंचा तो नरेंद्र जमीन पर पड़े मिले। इस पर इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी गई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन असंतुष्ट होकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने यहां भी मृत्यु की पुष्टि हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई होगी। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से होना बताया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed