फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a youth found hanging on tree in Rampura

रामपुरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging on tree in Rampura
रामपुरा (जालौन)। संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से साफी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने करीब 20 फुट की ऊंचाई पर युवक का शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि मामला पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या का लग रहा है। दूर के एक रिश्तेदार से विवाद की बात भी सामने आ रही है। मामले में एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी श्याम सिंह के बेटे सियाबिहारी (22) का शव बुधवार की सुबह खेत पर लगे आम के पेड़ पर साफी से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सियाबिहारी की मां गुड्डी देवी ने बताया कि वह रोज की तरह रात में खाना खाकर टहलने जाने की कहकर गया था। जब वह देर रात तक नही लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
विज्ञापन

पास-पड़ोस में काफी देर तक खोजने के बाद उसका कोई पता नही चला। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक, एक महीने बाद ही सिया की बहन की शादी भी होनी है। इसी को लेकर एक दूर के रिश्तेदार से कुछ विवाद भी चल रहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई आरोप प्रत्यारोप की बात अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed