फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a young man found lying on the railway track

Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 11 Sep 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the railway track
फोटो - 04 रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान कांशीराम कालोनी निवासी के रूप में हुई।

कोतवाली क्षेत्र कांशीराम कालोनी निवासी राघवेंद्र सिंह (32) का शव रविवार की सुबह कालोनी के सामने से निकली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बताया कि राघवेंद्र कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव का निवासी था। कांशीराम कालोनी के 55 नंबर में अपनी मां के साथ रहता था। उसकी दो शादियां हुई थी। लेकिन शराब के लती होने के चलते उसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। वह कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed