फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body found on the trap after eight months of marriage

शादी के आठ माह बाद फंदे पर मिला शव

Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on the trap after eight months of marriage
महेवा। चुर्खी थाना अंतरगर्त ग्राम सेम में अज्ञात कारणों के चलते शादी के आठ माह बाद ही नवविवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। ससुराल वालों ने आत्महत्या बताई वहीं दूसरी ओर विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने पति व जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सेम निवासी कल्पना पत्नी गोलू उम्र (21) गुरुवार घर में अकेली थी। बताते हैं कि शाम को उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लगे पंखे के कुंदे से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब परिजन घर लौटे से तो पंखे से शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची चुर्खी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गोलू के पिता विजय सिंह ग्राम इटों थाना गोहन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि उन्होंने गोलू की शादी जून 2020 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर परेशान करने लगे थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने बेटी की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति गोलू, जेठ रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed