{"_id":"630e4f7f9796517fc5367d0b","slug":"dead-body-found-in-khanti-orai-news-knp7155058139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक का शव खाई में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक का शव खाई में मिला
विज्ञापन
रामपुरा। हनुमंतपुरा गांव के बाहर युवक का शव सड़क किनारे खाई में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। राहगीर उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गांव के रहने वाले बृजेश परिहार (30) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। शादी नहीं हुई थी। परिजनों का आरोप है कि 13 जुलाई को गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था।
परिजनों ने उन्हीं पर युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष के अनुसार परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी।