फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM driver killed in truck collision, one injured

ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत, क्लीनर घायल

Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
DCM driver killed in truck collision, one injured
उरई/आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम तिराहे पर ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी जिससे डीसीएम चालक वक्लीनर केबिन में फंस गए। चौकी इंचार्ज जितेंद्र चंदेल ने राहगीरों की मदद से डीसीएम के केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर चालक को झांसी रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ोविंदम तिराहे के पास गुरुवार रात 9 बजे उरई से कागज की रद्दी लेकर कानपुर जा रही डीसीएम जैसे ही नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे गोविंदम हाईवे चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल व कांस्टेबल नीतेश कुमार ने केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को गैस कटर से केबिन काटकर बाहर निकाला और घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट वाहन द्वारा उरई जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां पर डीसीएम चालक शैलेंद्र दुबे (35) पुत्र राजाराम दुबे निवासी मवई ब्राह्मण थाना कदौरा हाल निवास पटेल नगर की हालत बिगड़ने लगी। जिससे उसे झांसी रिफर कर दिया गया, रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि क्लीनर अनिल कुमार ( 38) पुत्र केरी प्रसाद निवासी पाठकपुरा उरई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पर हाईवे चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि डीसीएम और ट्रक की टक्कर होने से डीसीएम हाइवे पर जाम लग गया था। उन्होंने क्रेन बुलाकर डीसीएम को अलग कराया यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed