फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Daughters sweating to earn name in sports

Jalaun News: खेलों में नाम कमाने के लिए पसीना बहा रहीं बेटियां

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters sweating to earn name in sports
उरई। कोरोना काल के दौरान स्टेडियम में सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन अब फिर से रौनक आ गई है। स्टेडियम में कई खेलों के लिए कोच मिलने के बाद अब फिर से हलचल शुरू हो गई है। स्टेडियम में हैंडबॉल के लिए भी कोच की नियुक्ति की गई है। हैंडबॉल में जिले की कई लड़कियां प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकीं हैं। अब फिर से प्रशिक्षण शुरू होने से खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्टेडियम में खेल गतिविधियां एकदम न के बराबर हो गईं थीं। अभ्यास के लिए इक्का-दुक्का खिलाड़ी आते थे लेकिन कोच न होने की वजह से रौनक नहीं थी। कोच की नियुक्ति होने के बाद अब फिर से सुबह शाम हैंडबॉल के खिलाड़ी अभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया जाए।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि अप्रैल माह से नियुक्ति होने के बाद नए बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। काफी समय बाद खेल का प्रशिक्षण शुरु हुआ है। स्टेडियम में हैंडबॉल के कुल 40 खिलाड़ी अभी प्रशिक्षण ले रहे हैं, उसमे सात महिला खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबॉल कोच सुरिंदर कौर ने बताया कि सुबह शाम करीब 40 खिलाड़ी आ रहे हैं। इनमें सात लड़कियां भी हैं। बेटियों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

नया पटेल नगर निवासी श्रेष्ठी ने बताया पहले स्टेडियम में कोई सिखाने वाला नहीं था। अब हमें कोच मिल गया है और दोगुने उत्साह से मेहनत कर रहे हैं। हम लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलकर नाम रोशन करना है।


चौरसी निवासी कशिश ने बताया दो हफ्ते पहले ही प्रशिक्षण लेना शुरू किया है। हैंडबॉल में उसकी रुचि है। घर वाले भी काफी सहयोग कर रहे हैं। जैसे-जैसे खेल सीखते जा रहे हैं तो अभ्यास के घंटे भी बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed