{"_id":"6135d3708ebc3ee2141b5a17","slug":"daroga-and-constable-line-hazir-in-case-of-fir-on-dead-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: फांसी लगाकर युवक ने दी थी जान, दरोगा ने उसी के खिलाफ लिखी एफआईआर, अब गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: फांसी लगाकर युवक ने दी थी जान, दरोगा ने उसी के खिलाफ लिखी एफआईआर, अब गिरी गाज
Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
उरई कोतवाली में मृत व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के चलते एसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मृतक की पत्नी ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। बिना जांच पड़ताल किए ही दरोगा ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।
उरई कोतवाली में रविवार को मृत युवक सागर के खिलाफ उसकी पत्नी पूजा की ओर से मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में हुई लापरवाही की जांच एसपी ने अपर एसपी को दी थी। सोमवार को एसपी ने कोतवाल विनोद पांडे और सिपाही रमेश को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि जिस दिन सागर ने फांसी लगाई थी, उसी दिन उस पर एफआईआर भी हुई थी।