फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Daily jam at the gate of District Women's Hospital

Jalaun News: जिला महिला अस्पताल के गेट पर रोज लगता जाम

Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Daily jam at the gate of District Women's Hospital
फोटो संख्या 07- जिला महिला अस्पताल गेट के सामने जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
उरई। जिला अस्पताल के गेट के साथ आसपास अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इसके साथ ही चालक आड़े-तिरछे ई-रिक्शे खड़े करते हैं। जगह न होने के चलते कई बार एंबुलेंस को भी बाहर ही मरीजों को उतरना पड़ता है। बिना रुके अस्पताल के अंदर पहुंचाना मुश्किल है। कई बार दुकानदारों से मरीजों की बहस तक हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस भी बैठकर तमाशा देखती रहती है।
मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी अंदर पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गंभीर मरीजों को समय से उपचार मिलने में विलंब होता है। अस्पताल के बाहर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर गेट को घेर रखा है। जाम से निजात दिलाने की बजह ट्रैफिक पुलिस आस-पास बैठकर तमाशा देखती रहती है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी प्रणाली के चलते लोगो के लिए समस्या उत्पन्न कर रहे है। जिला महिला अस्पताल के गेट पर अपने रिक्शा खड़ा करके सवारी भरने का नियम नहीं बदल रहे है। जिसके चलते सुबह से ही जाम की स्थिति बनने लगती है। जो दोपहर के समय लोगो के लिए परेशानी का सबब बनती है। अस्पताल बाउंड्री से सटे स्थान पर पार्किग की व्यवस्था है। पार्किग की जाली के बगल से ही पान,चाय की दुकानें सुबह से शाम तक लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल खुलने के बाद मरीज आने का सिलसिला जैसे शुरू होता है। वैसे ही जाम लगना शुरू हो जाता है। मरीजों को लाने ले जाने वाले ई-रिक्शा गेट के पास ही खड़े होकर सवारियों का इंतजार करते रहते है। अगर एंबुलेंस आती है तो उसको भी जगह नहीं दी जाती है। जिसके मरीजों तीमारतदारों को जाम से जूझना पड़ता है। इसको लेकर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा प्रशासन की सहयोग से जल्द अभियान चलाकर अस्पताल के पास से अतिक्रमण हटवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed