{"_id":"586e8be54f1c1b443615922f","slug":"cylinder-fire-household-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, गृहस्थी जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लगी आग, गृहस्थी जली
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। खाना बनाते समय रसोई गैस के सिलेंडर में लीके ज होने से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलने लगा। घर में मौजूद भाई-बहन ने आग बुझानी चाही तो वह झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी रास्ता सकरा होने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच सकी। मुहल्ले वालाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
उरई कोतवाली के मुहल्ला तिलकनगर निवासी नसीम खां की पत्नी गुरुवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक होेने से सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर किचन में रखा सामान जलने लगा। यह देख घर में मौजूद अफशा (15) व उसके भाई इकबाल (14) ने आग बुझानी चाही तो उनके हाथ झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर दमकल पहुंची लेकिन गली सकरी होने की वजह से वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। आसपास के लोगाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। परिजनाें ने आग से झुलसे भाई-बहन को जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन