फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cylinder exploded while preparing wedding food, household burnt

Jalaun News: शादी का पकवान बनाते समय सिलिंडर फटा, गृहस्थी जली

Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Cylinder exploded while preparing wedding food, household burnt
सिरसाकलार। शादी के लिए पकवान बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर घर के लोगों ने सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंका, थोड़ी देर बाद सिलिंडर फट गया। लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया था। गृहस्वामी की बेटी की शादी 6 दिसंबर को है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लाल बहादुर सिंह सेंगर की बेटी सारिका सेंगर की 6 दिसंबर को उरई स्थित श्रीराम गार्डन से शादी है। इसे लेकर मंगलवार को महिलाएं पकवान बना रही थीं। तभी लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पास मैं बैठी महिलाओं में भगदड़ मच गई। शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने सिलिंडर को उठाकर नीचे फेंका और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित लाल बहादुर ने बताया कि लीकेज सिलिंडर होने से आग लगी है। इससे उसकी गृहस्थी में रखा करीब तीन लाख का सामान जल गया है। आग लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed