{"_id":"5fef63d48ebc3e3d723f89f7","slug":"cylender-se-aag-lagi-mahila-jhulsi-orai-news-knp603443018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लीकेज से लगी आग, वृद्धा गंभीर रुप से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर लीकेज से लगी आग, वृद्धा गंभीर रुप से झुलसी
घटनास्थल पर पड़ा सिलेंडर, जिसमें छेद सा हो गया
- फोटो : ORAI
Link Copied
कदौरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह में चाय बनाते समय रिसाव की वजह से गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान व वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वृद्धा को कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। सिलिंडर से अधिकांश गैस निकल जाने के बावजूद फट गया था। गनीमत रही कि उसके चीथड़े नहीं उड़े, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में समीरन (75) घर में अकेली रहती है। उनके पांच बेटे दूसरे शहरों में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह समीरन चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची। जैसे ही गैस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। समीरन कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों से वह झुलस गईं। लपटे देख मोहल्ले के लोग जमा हो गए और किसी तरह सिलेंडर खींचकर बाहर लाए। धमाके के साथ वह फट गया। इधर, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती समीरन की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं आग से समीरन की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया आग की घटना को लेकर लेखपाल को अवगत कराया गया है।
कदौरा में सिलेंडर फटने से जला पड़ा मकान- फोटो : ORAI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।