फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cut electricity dues of eight villages

बकायेदारी में आठ गांवों की बिजली कटी

Sun, 27 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 27 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cut electricity dues of eight villages
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
बकायेदारी की वजह से बिजली विभाग ने माधौगढ़ व रामपुरा ब्लाक के आठ गांवों की बिजली काट दी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़  गई है। एसडीओ का कहना है कि सूचना के बाद भी बकायेदारी जमा नहीं कर रहे थे। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली अफसरों ने बिना सूचना के ही आपूर्ति बंद करा दी। आपूर्ति बहाल न की
विज्ञापन


गई तो वह प्रदर्शन करेंगे। बताते चलें कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस समय बिजली विभाग के अधिकारी बकाया जमा कराने में लगे हैं। कर्मचारियों की टीमें गांव-गांव जाकर बकाया बिल जमा करा रही हैं। कुछ लोग बार-बार आगाह करने के बाद भी बिजली तो जला रहे हैं लेकिन बिल नहीं जमा कर रहे। इसके चलते माधौगढ़ व रामपुरा ब्लाक के पड़कुला,
विज्ञापन


कुंडऊ, जैतपुरा, डिकौली, हिम्मतपुरा, कदमपुरा, लिटावली समेत आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति फीडरों से बंद करा दी गई है। अचानक बत्ती गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण माताप्रसाद, जितेंद्र, संतोष आदि का कहना है कि बिजली अफसरों ने बिना सूचना के बिजली काट दी है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन


होने से पानी की समस्या खड़ी हो गई है। अगर बिजली चालू नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करेंगे। वहीं,एसडीओ सत्येंद्र सिंह का कहना है कि बकायेदारी के चलते बिजली आपूर्ति बंद कराई गई है। बिल जमा न होने तक आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed