फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cut after the feast friend

दावत के बाद दोस्त को काट डाला

Fri, 24 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Fri, 24 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cut after the feast friend
कोतवाली में तहरीर देने आई मृतक की मां। - फोटो : Amar ujala

दावत के दौरान हुई बहस के बाद दोस्तों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। शव को कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के पीछे फेंक  दिया। सुबह उधर से गुजरे लोगों ने रक्त रंजित शव देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनाें को सूचना दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलन करने के बाद दो युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ देर बाद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के जले हुए कपड़े बरामद कर लिए। उधर, मृतक की मां ने दो महिलाआें समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


 शहर कोतवाली के मोहल्ला सुशील नगर निवासी हैप्पी परिहार (18) पुत्र श्यामजी उर्फ रामजी के घर गुरुवार शाम करीब सात बजे स्टेशन रोड निवासी आदिल पहुंचा और उसे दावत के बहाने घर से लिवा ले गया। इसके बाद दोनों नया पटेलनगर निवासी सौरभ याज्ञिक के घर पहुंचे। वहां अन्य युवकाें के साथ हैप्पी ने मुर्गा व शराब की दावत की। इसी दौरान किसी बात को लेकर नशेबाजी में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो हैप्पी ने पहले सौरभ पर कुल्हाड़ी से हमला किया लेकिन बाद में सौरभ ने उसे अपने साथियाें के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से बार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे अंडर गारमेंट में वहीं पास में खेत पर फेंक दिया। इसके बाद साथियाें ने घर की धुलाई कर खून साफ किया। वहीं, घर में ही मृतक के कपड़े भी जला दिए। इसके बाद सभी लोग घर का ताला बंद कर भाग गए। सुबह जब लोगों ने युवक का लहूलुहान शव देखा तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव के आसपास साक्ष्याें का संकलन करने के बाद जानकारी मिलने पर सौरभ के घर पहुंचे तो ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली तो वहां से खाली शराब की बोतल, भगोने में मुर्गे का मांस आदि मिला। दीवाल पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने साक्ष्य संकलन करने के बाद दूसरे संदिग्ध आदिल को भी हिरासत में ले लिया। मृतक की मां अर्चना देवी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी सौरभ याज्ञिक व नीलेश परिहार निवासी नया पटेल नगर समेत चार अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले का जल्द खुलासा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed