{"_id":"5f2700438ebc3e605339a1dc","slug":"current-se-youvak-ki-maut-orai-news-knp574732812","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पड़े तार में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पड़े तार में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक विक्रम की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
आटा। खेत पर टूटे पड़े तार में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई की मौत पर बहन का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम रिरूआ निवासी विक्रम (30) पुत्र राकेश गांव में खेती करता है। शनिवार को वह खेत से घर आ रहा था। रास्ते में ही बिजली का तार टूटा पड़ा था। तार की चपेट में आकर करंट लगने से वह गिर पड़ा। देर रात तक विक्रम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन की। तभी खेत के रास्ते में वह तार से चिपका मिला। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी अभिलाषा भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग से झूलते तार बदलने को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली विभाग के जेई जगदीश वर्मा का कहना है कि युवक की मौत टूटे तार से नहीं बल्कि कही और के करंट की चपेट में आकर हुई है।
चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने टूटे पड़े तार को ही हादसे का कारण बताते हुए तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
अब किसको बांधूंगी राखी
भाई की मौत की खबर सुन मायके पहुंची बहन जसोदा बार बार भाई विक्रम का नाम लेकर चिल्ला रही थी कि अब वह किसको राखी बांधेगी। इस पर छोटे भाई मलखान ने उसे सीने से लगाकर शांत किया।
विज्ञापन
इनसेट
छिन गया पत्नी और बच्चों का सहारा
परिजनों ने बताया कि विक्रम के सहारे ही पत्नी और दो बच्चे बेटी रौनक (10) और बेटा साहिल (5) भी है। परिवार में त्योहार की खुशी का माहौल था। अब इन बच्चों का कौन सहारा बनेगा।

रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

मृतक विक्रम की बहन जसोदा- फोटो : ORAI