फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cultural

कवियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को बांधे रखा

Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural
उरई। चौरी चौरा शहीदों व पूर्वज कवियों की स्मृति में साहित्यिक संस्था तुलसी के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास व कवि सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रहे। कार्यक्रम में प्रियंका राय (लखनऊ) मीरा तिवारी प्रतापगढ़, डॉ केके अग्निहोत्री (कानपुर), देवेंद्र चतुर्वेदी (महोबा), संजीव कुलश्रेष्ठ (पुखरायां), हरनाथ ंसिंह (बामौर), बद्रीप्रसाद दुबे (मुस्करा) ने हास्य, श्रृंगार और वीररस की रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को खूब आनंदित किया। इसके अलावा जनपद के वरिष्ठ कवि विनोद गौतम, शफीकुर्रहमान कश्पी, रुचि वाजपेयी, प्रिया श्रीवास्तव, अख्तर जलील ने भी काव्य पाठ किया। संचालन अर्जुन सिंह चांद ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डीआईओएस भगवत पटेल, सफाई निरीक्षक अशोक कुमार, संस्था के अध्यक्ष प्रभात तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, आशीष मिश्रा, राजेश दीवौलिया, विजय गुप्ता, विशंभर नारायण, दिनेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed