फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd of devotees gathered since morning at the ghats to take bath amidst cold and thaw.

Jalaun News: सर्दी-गलन के बीच स्नान के लिए घाटों पर सुबह से जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 15 Jan 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered since morning at the ghats to take bath amidst cold and thaw.
उरई/कालपी। मकर संक्रांति का पर्व रविवार को जिले में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में रौनक देखने को मिली। दिन भर खरीदारी हुई तो घाटों पर भी व्यवस्था दुरुस्त रही। सुबह से ही स्नान के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। देर शाम तक भीड़ में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

पौराणिक एवं ऐतिहासिक महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली कालपी में मकर संक्रांति पर हजारों की भीड़ आसपास से इकट्ठा हुई। घने कोहरे एवं गलन भरी सर्दी के बीच मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई।
विज्ञापन

महिलाओं एवं पुरुषों ने किलाघाट, पीलाघाट, ढोडेशवर घाट में स्नान किया। इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाया। समाजसेवी संस्थाओं ने घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं चाय के पंडाल लगाए गए। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने घाट पर मौजूद जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जलधारा को वापस लाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पवनदीप निषाद, मनोज चतुर्वेदी, अमरदीप पांडे, अंकित ठाकुर व कोमल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के चुर्खी रोड पुलिस लाइन के पास खिचड़ी का वितरण किया गया। इसमें एएसपी असीम चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर प्रबंधक बृजेंद्र यादव, संरक्षक जुगराज कुशवाहा, बादशाह सिंह, मैयादीन, दयाशंकर, ज्ञानचंद्र, विक्रम, मानसिंह, नंदराम, वीरसिंह, भारत, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे। बल्दाऊ चौक पर व्यपारियो ने खरया मेडिकल हाल पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हुआ।
सुबह दस बजे से सात बजे तक भोज चला। अनिल माधव अग्रवाल, धीरज, कुशल, पल्लव, मनोज गर्ग, नीरज सोनी, लल्ला, जगदीश, शुभम्, राजू, शशिकांत व दीपू आदि मौजूद रहे। मंशापूर्ण मंदिर पर पालिका के कर्मचारियों ने सुबह से ही मंदिर की साफ-सफाई करवाकर पूजा पाठ की। इसके बाद सूरजबाबू और सुरेश ने खिचड़ी प्रसाद श्रृद्धालुओं को वितरण किया।
कोंच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने मार्कंडेयश्वर तिराहे पर खिचड़ी वितरित की। मार्कंडेयश्वर महाराज को भोग लगाने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। नगर अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्रा, ओपी यादव, शिव श्रीवास्तव, आकाश राठौर, सुमित देव यादव, हनी अग्रवाल, अमन कुशवाहा व अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।





उरई। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के दिन ही मकर संक्रांति का पर्व होता है। सूर्य 15 जनवरी से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए 15 जनवरी सूर्योदय से मकर संक्रांति पर्व होगा। आचार्य कपिल शास्त्री का कहना है कि मकर संक्रांति पर वरीयान योग और रवि योग का संयोग होने से पवित्र नदी में स्नान करने से वर्ष भर सूर्य भगवान की विशेष कृपा रहेगी। 15 जनवरी को सोमवार होने से स्नान और दान करने वालों को सूर्य और चंद्र दोनों की कृपा प्राप्त होगी। संक्रांति पर तिल का हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और सर्दी का प्रभाव कम होने लगता है।



यह संक्रांति मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। मिथुन और मकर राशि वालों को शुभफल प्रदान करने वाली होगी। मेष राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ होगा। वृष राशि एवं मिथुन राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहा है। सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभकारी सिद्ध होगा। तुला राशि वालों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रतिदिन सूर्य भगवान को अर्घ्य दें एवं शिवजी की उपासना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed