फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd in trains and buses, struggle to get a seat

Jalaun News: ट्रेनों व बसों में भीड़, सीट पाने के लिए मशक्कत

Wed, 30 Oct 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crowd in trains and buses, struggle to get a seat
उरई। दिवाली पर गोरखपुर से मुंबई आने जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अतिरिक्त कोच लगाने के बावजूद यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इसके चलते ट्रेनों को अतिरिक्त रोककर भी चलाया गया। रेलवे ने तीन नवंबर से छपरा (बिहार) से मुंबई के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।
विज्ञापन

बुधवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आठ घंटा देरी से आई। गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01080 भी ढाई घंटा देरी से आई। पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन एक घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी चार घंटे देरी से आई। उद्योगनगरी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दस मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को अतिरिक्त रोककर चलाया गया। छपरा मेल में रेल प्रशासन ने सात सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए हैं। पनवेल, इंटरसिटी व मेमू, कुशी नगर आदि ट्रेनों को भीड़ के कारण अतिरिक्त रोककर चलाया गया।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्थानीय रेलवे स्टाफ को निर्देशित किया है कि वह लगातार ट्रेनों के बारे में एनाउंसमेंट कराए और अपने विवेक के अनुसार ट्रेनों का संचालन भीड़ को देखकर कर सकते हैं। एआरएम केके आर्या ने बताया कि रोडवेज डिपो के बेड़े की सभी बसों के संचालन के निर्देश दिए गए है। स्टाफ से कहा गया है कि यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों का संचालन करें। झांसी क्षेत्र के लिए बसें चलाई जा रही है। यातायात निरीक्षक उदय गोयल ने बताया कि बसों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed