फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd gathered to see the last darshan of the soldier, tribute was paid with tearful eyes

Jalaun News: जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी गई श्रृद्धांजलि

Thu, 20 Jun 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 20 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see the last darshan of the soldier, tribute was paid with tearful eyes
कुठौंद। आर्मी के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद बुधवार सुबह तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। था
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी आर्मी जवान हवलदार हरिसिंह (42) पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान फुटबॉल खेलते समय उनके अचेत हो जाने पर साथियों ने उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी हरिसिंह के परिजनों को जानकारी दी थी। जानकारी पर परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को जैसे ही उनका शव तिरंगे से लिपटा घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पिता छक्कीलाल ने बताया कि चार वर्ष बाद उन्हें सेवानिवृत्त होना था। बताया कि कड़ी मेहनत कर 2004 में फोर्स में भर्ती हो गए थे। सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस दौरान सांसद नारायण दास अहिरवार, एसडीएम जालौन अतुल कुमार, सीओ राम सिंह, थानाध्यक्ष कुठौंद केपी सरोज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों सहित झांसी से आई सैनिक बटालियन ने राजकीय सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। उनकी मौत से मां मुला देवी, पिता छक्कीलाल, पत्नी प्रवीणा भास्कर जिनसे पुत्र जीवन पुत्री तमन्ना दूसरी पत्नी रूबी भास्कर जिनसे पुत्री मांहीं तथा पुत्र चहल बाबू है। जिसका रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed