फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crossing remained closed due to OHE maintenance, pedestrians troubled

Jalaun News: ओएचई मेंटीनेंस के चलते बंद रही क्रॉसिंग, परेशान हुए राहगीर

Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crossing remained closed due to OHE maintenance, pedestrians troubled
आटा। झांसी कानपुर रेलमार्ग के आटा उसरगांव सेक्शन में बुधवार को रेलवे लाइन मेंटीनेंस के लिए दो घंटे का अप और डाउन ट्रैक पावर ब्लॉक लिया गया। जिससे आटा स्टेशन के पास इटौरा क्रॉसिंग पर जाम लगा रहा। आटा स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया। बाद में सब ठीक होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन




वहीं पामा लालपुर सेक्शन में पावर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर 15067 पामा स्टेशन पर 32 मिनट रोककर चलाया गया। जबकि छपरा से मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस को लालपुर में 21 मिनट रोककर चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9:30 के स्थान पर शाम 6:30 बजे 9 घंटे देरी से आई। वहीं गोरखपुर बांद्रा अपने निर्धारित समय शाम 5:30 बजे के स्थान पर 7:00 बजे डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। जिससे जिन यात्रियों को झांसी, भोपाल, नासिक, मुंबई जाना था। उन्हें यात्रियों को काफी परेशानी हुई। झांसी जा रही ईरम सिद्दीकी व संगीता का गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-1 में रिजर्वेशन था। डेढ़ घंटे देरी से आने से उन्हें परेशानी हुई। वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार्यरत है। झांसी से उरई ट्रेन से आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed