फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crop insurance claims came 66 million

फसल बीमा क्लेम का 66 करोड़ आया

Fri, 28 Oct 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 28 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Crop insurance claims came 66 million
money shimla
वर्ष 2015-16 की रबी फसल का बीमा कराने वाले किसानों को नुकसान के आधार पर कंपनी की ओर से क्लेम दिया जा रहा है। पूरे जिले में बीमित किसानों के लिए 66 करोड़ का क्लेम बजट है जिसे बैंकर्स को दे दिया है। इसमें से आधा बजट तो ग्रामीण बैंकों को दिया गया है। तीन नंवबर तक क्लेम की धनराशि किसानों के बैंक खाते में हर हाल में भेजी जाएगी। इसके लिए
विज्ञापन


शुक्रवार को समीक्षा बैठक में डीएम संदीप कौर ने स्पष्ट निर्देश दिए है। इस बार रबी फसल के लिए 31 दिसंबर तक प्रीमियम जमा किया जा सकता है। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की गई। इसमें वर्ष 2015-16 में रबी फसल दैवी आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई थी। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया था, उन्हें नुकसान
विज्ञापन


के आंकलन के बाद क्लेम दिया जा रहा है। इसके लिए बीमा कंपनी की ओर से 66 करोड़ का बजट जनपद को दिया गया। इसमें बताया गया कि 33 करोड़ का बजट ग्रामीण बैंकों को वितरित करना है। एलडीएम सिद्धार्थ पाल को जिलाधिकारी संदीप कौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल बीमा का पैसा हर हाल में तीन नवंबर तक किसानों के बैंक खाता में भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नवंबर को कोई शिकायत करता है तो बैंक की लापरवाही मानकर कार्रवाई की जाएगी। फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्ष 2016-17 की रबी फसल के लिए किसान को फसल का बीमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है। गैर ऋणी किसान भी बीमा कराने के लिए प्रीमियम राशि जमा कर फसल को सुरक्षित कर सकते है। इस पर डीएम ने कहा कि


किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया जाए। चौपालों में इस बात का जिक्र जरूर होना चाहिए। बैठक में सीडीए एसपी सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, एआर बीरेंद्र बाबू दीक्षित के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed