फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crocodile spotted in Jarya Nala between Nari and Pahadgaon; panic among villagers.

Jalaun News: नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crocodile spotted in Jarya Nala between Nari and Pahadgaon; panic among villagers.
फोटो- 37 नाले पर टहलता मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
कोंच। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नरी और पहाड़गांव के बीच स्थित जरया नाले के किनारे रविवार को विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को मगरमच्छ नाले के बाहर खेतों की ओर जाते दिखा। इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक जरया नाले के आसपास खेत हैं, जहां किसानों और ग्रामीणों का अक्सर आना-जाना रहता है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों के साथ ही पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नाले के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। साथ ही बच्चों और पशुओं को नाले के पास न जाने देने की अपील की है।वन रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed