{"_id":"5f11ed0d8ebc3e637e5c7076","slug":"critically-ill-patients-must-get-corona-examined-sdm-orai-news-knp571777729","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से बीमार मरीज जरूर कराएं कोरोना की जांच : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रूप से बीमार मरीज जरूर कराएं कोरोना की जांच : एसडीएम
विज्ञापन
निगरानी समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी
- फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे में हर वार्ड में बनी निगरानी समितियों के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए शुक्रवार को एसडीएम ने निर्देश दिए कि जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उनकी जांच हर हाल में करानी होगी ताकि उन्हें उस बीमारी से त्वरित रिकवर कराया जा सके। जिलाधिकारी के हवाले से उन्होंने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग कर इस कार्य को प्रमुखता से करना है। कोंच में अगले दो दिन मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग वैन रहेगी।
नगर पालिका के सभागार में शुक्रवार को एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं ईओ बुद्घिप्रकाश की मौजूदगी में निगरानी समिति की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा, ऐसे लोग जो पचपन वर्ष से अधिक हैं और हृदय रोग, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित हैैं वह लोग अपनी कोविड जांच हर हाल में करा लें जिससे संक्रमित पाए जाने पर पहली ही स्टेज में उसे कवर किया जा सके।
अन्यथा की स्थिति में परिणाम घातक हो सकतेे हैैं। मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग वैन अगले दो दिन और कोंच में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने हर वार्ड में बनी निगरानी समितियों को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और लोगों को इस काम के लिए जागरूक करने के लिए भी कहा। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के दौरान जो लोग छूट गए हैं वह भी अपनी जांच जरूर करा लें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, डॉ. आरके शुक्ला, आरआई सुनील कुमार, एआरओ याकूब हसन, संजीव कटियार, सुनील शर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा, जाहिद, कृष्णा झा, अनिल पटैरया, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।