{"_id":"59f61ac84f1c1bdb538b9c25","slug":"youth-s-body-hanging-on-a-trap-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी राजू (30) पुत्र विजय बहादुर एक मकान में किराएदार था। मकान मालिक परिवार समेत बाहर गया था। पिछले दो दिन से राजू मोहल्ले में नजर नहीं आया। शनिवार की देर शाम मकान से दुर्गंध आने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पहले पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जब कोई जवाब नहीं मिला तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तुड़वाकर अंदर घुसी तो दुर्गंध का भभका उठने पर लोग बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
पुलिस अंदर पहुंची तो राजू का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका था। यह देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। राजू फंदे से तो लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। यह बात संदेह पैदा कर रही थी, जो किसी के गले न उतरी। वहीं पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शहर इंस्पेक्टर का कहना है कि राजू की मौत हुए लगभग दो दिन बीत चुके है। पैर जमीन छू रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, लेकिन परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। अपनी तरफ से हत्या व आत्महत्या दोनों ही तरह से मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
माता-पिता से अलग रहता था राजू
राजू अपने माता पिता की इकलौती संतान था। किसी वजह से उसकी अपने पिता से नहीं बनती थी। इस कारण पिछले सात साल से माता पिता से अलग रहता था। उसके माता पिता शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित अपने निजी मकान में रहते हैं, जबकि राजू तुफैलपुरवा में एक मकान में किराएदार था। यह मकान भी पहले राजू के पिता का था जो कुछ सालों पहले उन्होंने बेच दिया था। इकलौतेे बेटे को मौत के आगोश में देखकर माता पिता बदहवास हो गए।