फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man hanging hammock in jalaun

युवक फांसी पर झूला

Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। गृह कलह में पत्नी के बच्चे समेत कहीं चले जाने से परेशान युवक ने कमरे में लगे हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनाें ने उसके शव को फांसी पर लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें के मुताबिक मृतक की पत्नी एक माह पहले मासूम बेटे को लेकर चली गई। इससे युवक काफी आहत था और इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

  
   आटा थाना के गांव सुनहटा निवासी रामअवतार (24) पुत्र मुन्ना लाल अपने मामा के यहां उरई के कांशीराम कालोनी में पत्नी व दो साल के बेटे के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात उसने अपने कमरे में बंद होकर हुक से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो मामा रामकिशोर ने खिड़की से झांककर देखा। उसका शव फांसी पर लटक रहा था। मामा ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा ने बताया कि 6 दिसंबर को रामअवतार की पत्नी बच्चे को लेकर कहीं चली गई। इससे वह काफी आहत था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो उसकी जांचकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed