{"_id":"5b561a764f1c1b43748b6955","slug":"woman-suicides-by-jumping-in-front-of-the-goods-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शहर के चुर्खी बाईपास स्थित मोहल्ला बघौरा निवासी अंजनी देवी (32) पत्नी अनिल कुमार ने सोमवार शाम 5 बजे शहर के इकलासपुरा रेलवे क्रासिंग पर एक मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गेटमेन ज्ञानेश कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
उधर महिला के ट्रेन से कटने की जानकारी पाकर सुभाष मोहन निवासी राजेंद्र नगर उरई वहां पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त अपनी बहन अंजनी के रूप में की। उसने बताया कि बहन गुस्से में घर से निकल गई थी और वह तलाश कर रहा था। बताया कि जीजा अनिल शराब का आदी है। वह आएदिन शराब के नशे में धुत होकर बहन से मारपीट करता था, जिसके चलते उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन