{"_id":"591605544f1c1b352e85090f","slug":"woman-s-body-found-near-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग के पास मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रासिंग के पास मिला महिला का शव
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 13 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रिनियां क्रासिंग के पास दोपहर में महिला का शव मिला। महिला के चेहरे और हाथ-पैर पर चोट केे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर महिला का शव फेेंका गया है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या है या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर रिनियां फाटक रेलवे क्रासिंग के ठीक बगल महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। पैरों में चांदी की पायल थी। सीने के पास खाली पर्स भी पड़ा था। हाथ, पैर और चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे लग रहा था कि एक-दो दिन पहले महिला के साथ कुछ गलत हुआ है।
विज्ञापन
उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि शिनाख्त के बगैर कुछ कहना मुश्किल होगा। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। हो सकता है कि महिला किसी ट्रेन से गिरी हो।
विज्ञापन
आसपास के जिलों में भेजी फोटो
महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में उसकी फोटो भेजी है, ताकि कहीं से भी कोई महिला लापता हो तो फोटो से उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस का मानना है कि बिना शिनाख्त के खुलासे की ओर बढ़ना मुश्किल होगा। रेलवे पुलिस को भी महिला के शव की फोटो भेजी गई है।
ठीक-ठाक घर की लग रही महिला
आमतौर पर पुलिस अज्ञात शव को भिखारी व विक्षिप्त का बताकर टाल देती हैं, लेकिन फाटक केे पास मिले महिला के शव के पैरों में पायल, उसके कपड़ों और उसकी सेहत को देखकर न तो पुलिस उसे विक्षिप्त बता पाई और न ही भिखारी। सूत्रों की मानें तो महिला किसी ठीक-ठाक घर की लग रही है।