फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife's mouth and husband'sWas killed by the throat

पत्नी की मुंह और पति की गला दबाकर हुई थी हत्या

Tue, 24 Apr 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 24 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wife's mouth and husband'sWas killed by the throat
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
 सोमवार की दोपहर पटेल नगर निवासी कमलेश और उसकी पत्नी कैलाशी के शव घर के आंगन में पाए गए थे। कैलाशी का सड़ा गला शव चारपाई पर पड़ा था, और कमलेश का भी ऐसी ही हालत में शव पास ही फंदे से लटका हुआ था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। कमलेश के बेटों अजय और पंकज के पहुंचने से ही मामले का खुलासा हुआ था। मौके पर फोरेंसिक टीम और एसपी अमरेंद्र प्रसाद भी पहुंचे थे। एसपी ने पत्नी की हत्या के बाद पति के सुसाइड किए जाने की आशंका जताई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी की मुंह दबाकर और पति कमलेश की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि का दोनों के शव 5-6 दिन पुराने हो गए थे। ऐसे में कई बार पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाती है। पत्नी की तो हत्या की बात समझ में आ रही है, लेकिन पति की हत्या समझ से परे है। कई बार सुसाइड के मामलों में भी गला दबाने की बात आने की आशंका रहती है। एएसपी के मुताबिक फिलहाल घटनास्थल का निरीक्षण और परिजनों से पूछताछ की जाएगी।     
विज्ञापन

सेंटर लाक पर छत का रास्ता खुला
पुलिस का कहना है कि जिस आंगन में दोनों के शव मिले थे, वहां तक पहुंचने के रास्ते में पड़ने वाले दरवाजे का सेंटर लाक भीतर से बंद था। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से खुलवाया था। फिर कोई दोनों की हत्या कैसे कर सकता है। वहीं छत को जाने वाले जीने का रास्ता बिल्कुल खुला था। यहां से कोई भी आ जा सकता है।
विज्ञापन


संबंध तो नहीं बनाया कातिल
कमलेश और कैलाशी दोनों आपस में सबसे पहले जीजा साली थे, फिर कैलाशी की शादी कमलेश के भाई बाराती से हुई तो वह उसकी बहू बन गई। इसके बाद बाराती की मौत होने पर कमलेश ने कैलाशी से शादी की। अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि इन्हीं रिश्तों ने ही दोनों का कोई कातिल न पैदा कर दिया हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर अटकी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से कमलेश का मोबाइल भी मिला है। पुलिस सूत्रों मानें तो मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है, जिससे यह पता चल सकेगा कि आखिरी बार कमलेश ने किससे, कब और क्या बात की है। इसके अलावा बेटों अजय, पंकज और कमलेश के भाई भगवान से भी पूछताछ की जाएगी।  


परिजनों ने साध रखी है चुप्पी
घटना के बाद से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने तक कमलेश के परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि दोनों के रिश्तों से किसी को कोई ऐतराज नहीं था, फिर पता नहीं कैसे इतनी बड़ी घटना हो गई। रही बात हत्या की तो परिजनों ने न तो कोई शक जताया और न ही अब तक कोई तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed