फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wall collapses, woman's death during toilet construction

शौचालय निर्माण के दौरान दीवार ढही, महिला की मौत

Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, woman's death during toilet construction
निर्माणाधीन शौचालय की ढही दीवार। - फोटो : amar ujala

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमरेही अव्वल निवासी राममूर्ति (48) पत्नी सीताराम को स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए रुपये मिले थे। गुरुवार को उनके घर के बाहर शौचालय का निर्माण हो रहा था। शौचालय के नवनिर्मित दीवार के किनारे गड्ढा खोदते वक्त अचानक दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे गड्ढा खोद रही राममूर्ति व सीताराम दोनों मलबे के नीचे दब गए। यह हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आस पास मौजूद लोग दौड़कर आए और उन्होंने किसी तरह मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन में वह लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर सीताराम को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई, लेकिन राममूर्ति की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन राममूर्ति को जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर वापस ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed