{"_id":"58fcef124f1c1bc4608b50a4","slug":"vicious-robber-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार
अमर उजाला/उरई
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शातिर लुटेरा अनिल।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। सड़क पर कील बिछाकर ट्रक को पंचर करने के बाद लुटेराें ने चालक व खलासी के साथ मारपीट कर उससे दस हजार रुपये लूटने के मामले को कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर लुटेराें को गिरफ्तार कर लूटे गए पांच हजार रुपये व तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए। इस दौरान तीन लुटेरे अंधेरे का लाभ लेते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सीओ अरुण कुमार सिंह ने कार्यालय में पत्रकारवार्ता में बताया कि 16 अप्रैल की रात चार शातिर लुटेराें ने उरई कोतवाली के जालौन रोड स्थित बोहदपुरा व कुकरगांव के बीच में सड़क पर कील लगाकर ट्रक को पंचर कर दिया। जब चालक व खलासी ट्रक का पहिया बदल रहे थे तभी चाराें लुटेराें ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर उन्हें जंगल में ले गए। दोनाें से दस हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। इस मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाईं। इसमें कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम के अलावा स्वाट टीम का भी सहयोग लिया गया। शनिवार की रात टीम को जानकारी हुई तो पुलिस काेंच बस स्टैंड पर लग गई। देर रात करीब 11 बजे दो बाइकाें पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रोका तो उन्हाेंने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी अनिल कबूतरा निवासी उमरार खेरा कोतवाली उरई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व लूटे गए पांच हजार रुपये बरामद कर लिए। इस दौरान तीन लुटेरे भूरा, सतीश व दीपक भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस दौरान कोतवाल संजय गुप्ता, दरोगा सतीश सिंह, ब्रजेश कुमार व सिपाही शोएब आलम, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, नीतू सिंह आदि ने बेहतर काम किया।
विज्ञापन