फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled pickup swings in trench, death of one

अनियंत्रित पिकअप खंदक में पलटी, एक की मौत

Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup swings in trench, death of one
अस्पताल में मौजूद घायलों के परिजन। - फोटो : amar ujala

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा में मंगलवार को लगने वाले पशु बाजार में हमीरपुर जनपद के चंडौत निवासी गेंदालाल, विकास, धर्मेंद्र, रवि पिकअप में बकरी लादकर बेचने जा रहे थे। जब उनकी पिकअप जोल्हूपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तभी गाड़ी का अगला टायर पंक्चर हो गया और पिकअप अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। पिकप में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दबे लोगों को निकालना शुरू कर थाना पुलिस को सूचना दी। पिकअप में सवार युवक विकास (40) पुत्र गेंदालाल निवासी चंडौत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गेंदालाल (62), धर्मेंद्र (25), रवि (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। पिकप में लदी तीन बकरियां भी दबकर मर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed