Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roop Singh murder case: Enmity stemming from a dispute over a fan turns fatal; all accused remain at large.

Firozabad News: रूप सिंह हत्याकांडः पंखे के विवाद से उपजी रंजिश बनी जानलेवा, सभी आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 10 Nov 2026 08:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Nov 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Roop Singh murder case: Enmity stemming from a dispute over a fan turns fatal; all accused remain at large.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- अरांव थाने की दो टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में दिवाली की रात हुई श्रमिक रूप सिंह की हत्या के पीछे केवल टशनबाजी ही नहीं, बल्कि करीब तीन महीने पहले पंखे को लेकर हुए विवाद की पुरानी रंजिश भी मुख्य वजह रही। अभी तक घटना के बाद से सभी 11 नामजद आरोपी अपने घरों पर ताला डालकर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आया है कि मुख्य आरोपी हरिओम और दूसरे पक्ष के धनपाल (मृतक रूप सिंह का बड़ा भाई) के बीच करीब तीन माह पहले घर में रखे एक पंखे को लेकर विवाद हुआ था। इस मामूली बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव और तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद रक्षाबंधन के पर्व पर भी आरोपियों ने मृतक के भतीजे सुमित के साथ मारपीट की थी, जिसका विरोध करने पर रूप सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आखिरकार यही पुरानी रंजिश रूप सिंह की मौत की वजह बन गई।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के मीठेपुर में बिल्डिंग तोड़ने का काम करने वाले 48 वर्षीय रूप सिंह दिवाली मनाने 5 नवंबर को गांव आए थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वह परिवार के साथ भाई धनपाल के घर जा रहे थे, तभी हरिओम, लच्छी, रवि, सोनू, हर्ष, गिरिशचंद, ओमपाल, जनवेद, भीमसेन, जितेंद्र और राजीव ने उन्हें घेरकर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे वीरू के पैर तोड़ दिए गए और पत्नी अनीता को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी 11 नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed