{"_id":"5cf176c9bdec2207571f6695","slug":"unconscious-of-the-priest-stole-sculptures-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को बेहोश कर मंदिर से मूर्तियां चुराईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुजारी को बेहोश कर मंदिर से मूर्तियां चुराईं
Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ संजय शर्मा
- फोटो : amar ujala
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया में गांव के किनारे लगभग 75 वर्ष पुराना राम जानकी मंदिर है। मंदिर की देखरेख संत दास पुत्र बजरंग दास निवासी नकनी पुरवा गांव, मूसानगर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो भगवान की तीनों मूर्तियां नदारद थी। पुजारी संतदास भी अपने कमरे में बेहोश पड़े थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पुजारी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसने बताया कि विगत एक माह पूर्व उन्होंने गायों की देखभाल व अन्य कार्य के लिए राम सिंह निवासी प्रयागराज को रखा था।
विज्ञापन
गुरुवार रात 10 बजे के आसपास रामसिंह ने उसे पीने के लिए दूध दिया। जिसके बाद वह अचेत हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण मंदिर पर आए तो अष्टधातु की मूर्तियों को गायब देख हड़कंप मच गया। तबसे राम सिंह भी गायब है। पुजारी के मुताबिक, उसे पक्का यकीन है कि हो न हो मूर्तियां चोरी होने में रामसिंह का ही हाथ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियां अष्टधातु की है, जिनकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। वहीं इस संबंध में सीओ संजय शर्मा का कहना है कि फिलहाल पुजारी की तहरीर पर रामसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मूर्ति चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें भी बनाई जाएंगी। रही बात मूर्तियों की कीमत की तो यह तो अब उनके बरामद होने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पुजारी का भी है कमेटी से विवाद
ग्रामीणों की मानें तो मंदिर की कमेटी व पुजारी संतदास के बीच भी विवाद चल रहा है। कमेटी ने अपनी ओर से उदय बाबा को पुजारी नियुक्त कर रखा है। जबकि संतदास स्वयं को मंदिर का कर्ता धर्ता मानते हैं। इसी को लेकर उदय और संतदास के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा है। उदय फिलहाल मंदिर के बजाए अपने गांव में रहते हैं। वर्तमान पुजारी संतदास पर कुछ समय पूर्व गांव की महिलाएं भी आरोप प्रत्यारोप लगा चुकी है। सीओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
चोरी में तीन चार लोग रहे शामिल
पुलिस सूत्रों की मानें भले ही पुजारी संतदास ने सिर्फ रामसिंह के खिलाफ ही तहरीर दी हो लेकिन पुलिस का मानना है कि चोरी में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी उठाकर पूछताछ शुरू की है।
कैसे होगी नशीले दूध की पुष्टि
पुलिस ने भी पुजारी की कहानी पर मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन पुजारी ने कौन सा दूध, किस बर्तन से पीया था। पुजारी की मेडिकल रिपोर्ट में क्या आया। इस बारे में कोई जानकारी नहीं की। फोरेंसिक भी नही बुलाई गई। शाम तक पुजारी थाने में जरूर बैठे नजर आए।
साल भर पहले जालौन से भी हुई थी चोरी
करीब साल भर पहले जालौन के अमखेड़ा गांव से भी बेशकीमती मूर्तियां चोरी हुई थी। बाद में पुलिस ने उन्हें चोरों के साथ बरामद भी कर लिया था। पुलिस पता कर रही है कि उस चोरी में शामिल आरोपी इस वक्त कहां है और क्या कर रहे हैं।