{"_id":"5a11c6b04f1c1ba7668b5112","slug":"two-women-killed-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलकर दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जलकर दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के बाद लगी भीड़
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरापुर निवासी राजकुमारी (50) पत्नी मरजाद अहिरवार ने शनिवार रात घर में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घर में उसके अलावा उसका पति मौजूद था। उसकी चीख सुनकर पति दौड़ कर आए। उसने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस चुका था। पड़ोसियों की मदद से मरजाद, राजकुमारी को लेकर जिला अस्पताल आया, जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मरजाद ने बताया कि कोई संतान न होने से उसकी पत्नी राजकुमारी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहती निवासी अंकिता (30) पत्नी रिंकू रविवार की दोपहर संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर रसोई के पास पहुंचे तो अंकिता को आग की लपटों के बीच देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंकिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने कहना है कि अंकिता घर पर खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन