फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two vehicle thieves arrested with five bikes of theft

चोरी की पांच बाइकों संग दो वाहन चोर गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2019 11:42 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 16 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested with five bikes of theft
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर और बाइकें।  - फोटो : amar ujala

गोहन पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शातिर बाइक चोरों का खुलासा करते हुए एसपी कार्यालय में मंगलवार को एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में चोर, लुटेरों व वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीओ माधौगढ़ गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गोहन थाना पुलिस टीम को लगाया गया था।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे राजपुरा पेट्रोल पंप के पास से चेकिंग के दौरान शिवम कुमार पुत्र रविंद्र निवासी इकहरा कोतवाली जालौन व तौशीब पुत्र वहीद निवासी सरावन थाना गोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से 12 बोर तमंचा, दो कारतूस, पांच चोरी की बाइकें बरामद हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए शातिर वाहन चोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बाइक चोरी कर कम दामों पर बेच देते थे और उससे अपना शौक पूरा करते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गोहन आनंद कुमार पांडेय, उप निरीक्षक गंगासागर, सिपाही राजीव सिंह, अक्षय कुमार, पंकज यादव, आनंद सोलंकी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed