फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two smugglers arrested with five quintal ganja

पांच क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with five quintal ganja
खुलासा करते एसपी स्वामी प्रसाद व गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : amar ujala

एसपी ने बताया कि कोटरा थाना क्षेत्र के बाईपास के पास से मंगलवार सुबह एसटीएफ लखनऊ व एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने कोटरा पुलिस के साथ मोती लाल पुत्र लखन लाल निवासी बिहारी जी रोड काले महादेव दतिया मध्य प्रदेश व अमूल्या कर्ण पुत्र पांडवा कर्ण निवारी ग्राम चकौली पोस्ट बधोपाली थाना धामा जिला संभलपुर उड़ीसा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से डीसीएम में लदा पांच क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ के आसपास है।

विज्ञापन


एसपी के मुताबिक पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में पता चला कि बरामद गांजा उड़ीसा संभलपुर से प्रमोद कुमार नाम के तस्कर से लिया गया था। दोनों तस्करों में से अमूल्या कर्ण चालक है, जो संभलपुर से गाड़ी चलाकर लाया था। पूछताछ में तस्कर अमूल्या ने बताया कि उसे यह माल कोटरा थाना क्षेत्र में पहुंचाना था, जहां बाईपास पर ही कोई व्यक्ति लेने आने वाला था। वहीं गिरफ्तार मोती लाल छत्तीसगढ़ राज्य के जिला विलासपुर के थाना कोटा से भी तीन वर्ष पूर्व मादक तस्करी में जेल जा चुका है। पकड़े गए दोनों तस्करों के पुराने आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के प्रदेशों में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोटरा थानाध्यक्ष विनय दिवाकर, एसटीएफ व एनसीबी टीम लखनऊ व सिपाही राजकमल, विपिन सिंह, जयकुमार आदि रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी बात कही है।
विज्ञापन


तीन राज्यों में है तस्करों का नेटवर्क
उड़ीसा से लाया गया पांच करोड़ का माल यूपी के जनपद जालौन में पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन तस्करों का नेटवर्क यूपी, उड़ीसा के अलावा जनपद से सटे राज्य मध्य प्रदेश में भी है। सभी राज्यों की पुलिस छापेमारी में जुट गई है। जल्द ही इन तीन राज्यों से भी माल की बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड का हेड आफिस जालौन!
 सूत्रों की मानें तो समूचे बुंदेलखंड में जनपद जालौन को ही गांजा तस्करों ने अपना केंद्र बना रखा था। जिसका कारण जनपद से सटी मध्य प्रदेश की सीमा भी हो सकता है। जहां आसानी से माल उतार कर उसे आगे बढ़ाया जा सकता है। जल्द ही गिरोह में एमपी से जुड़े भी कुछ लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

इन जिलों में पहुंचानी थी खेप
बताया जाता है कि जनपद जालौन से छोटी छोटी गाड़ियों (मैजिक) के माध्यम से गांजे की खेप हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा के अलावा कानपुर देहात, झांसी और कानपुर तक पहुंचाई जानी थी। फिलहाल इन सभी जिला पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिसके चलते ही कुछ और शातिर पकड़े जा सकते हैं।


जनपद से निकल भागे शातिर तस्कर
सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी में बड़े अपराधियों के साथ-साथ कुछ सफेदपोश भी शामिल है। जालौन में कहां और किसके माध्यम से माल की डिलीवरी होनी थी, उसके कुछ सुराग पूछताछ में लगे है, लेकिन यह भी पता लगा है कि माल के पकड़े जाते ही डिलीवरी लेने वाले तस्कर भी जनपद छोड़ चुके है, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed