फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 25 Jun 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 25 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
सड़क किनारे खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : amar ujala

 कदौरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली में भट्टे से ईंट लादकर बसरेही गांव उतारने गया था। वहां से लौटते वक्त बसरेही गांव के बाहर ट्रैक्टर में धीरज (28) पुत्र सुरेश प्रजापति, सूरज पाल (30) पुत्र रामसहोदर व लल्लू निवासीगण ग्राम चतेला कदौरा आने के लिए उसमें बैठ गए। ट्रैक्टर में चालक के अलावा एक युवक और भी पहले से बैठा था। ट्रैक्टर जब पंडोरा गांव के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी कर बाथरुम करने चला गया।

विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रहे मौरंग लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर खंती में जाकर पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग उसके नीचे दब गए। यह देखकर ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। उधर हादसा होते ही राहगीरों ने शोर मचा दिया और दौड़कर आए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर बंधक बना लिया और उसे पीटने लगे। तभी ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों की चीखने की आवाज सुनी। ग्रामीण तुरंत ट्रैक्टर के पास पहुंचे और किसी तरह उसके नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मगर तब तक ट्रैक्टर के नीचे दबने से धीरज व उसमें पहले से बैठे एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी थी। वह युवक कालपी का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि हादसे में सूरज पाल और लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक अजय पुत्र हरीराम निवासी लखनऊ को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल सूरज व लल्लू को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मरने वाले दूसरे युवक की शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई है। साथ ही ट्रैक्टर चालक की भी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed