फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two bike collides, one killed, two wounded

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two bike collides, one killed, two wounded
पोस्टमार्टम हाउस में शोकाकुल परिजन। - फोटो : amar ujala

गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के बैरागढ़ अकोढ़ी स्थित मां शारदा शक्तिपीठ से संजीव पटेल (24) पुत्र ज्ञान सिंह पटेल अपने दोस्त अभिषेक गोस्वामी के साथ दर्शन कर बाइक से लौट रहा था। मंदिर से कुछ दूर निकलने पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी अभिषेक भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन


दूसरी बाइक में सवार राकेश परिहार पुत्र काली चरण परिहार निवासी अमीटा भी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने किसी तरह उनके नाम पते मालूम कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अभिषेक और राकेश को गंभीर हालत में झांसी अस्पताल भेजा गया। खबर मिलते ही संजीव के घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


इकलौता था संजीव, 4 साल पहले हुई थी शादी
मृतक संजीव की 4 साल पहले सोमई में शादी हुई थी। घर में अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था और मृतक के 2 साल का पुत्र है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। दो बहनें नंदिनी और दिव्या भी भाई का नाम लेकर बदहवास हो रही थीं। संजीव मां-बाप का इकलौता पुत्र था और घर का सारा कामकाज, खेती बाड़ी और रिश्तेदारी में आना जाना वही देखता था। दो दिन पहले ही संजीव ने अपने बेटे रुद्र (2) का आपरेशन भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed