ट्रक लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 27 नवंबर 2017 को कालपी क्षेत्र में बदमाशों ने एक ट्रक चालक को पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया था और ट्रक लूट कर भाग गए थे। एसपी ने सीओ कालपी सुबोध गौतम को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। सोमवार शाम पुलिस को मुखबिर से ट्रक लूटने वाले दो बदमाशों की सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने तुरंत सोहरापुर से जोल्हूपुर मोड़ की तरफ आने वाले सड़क पर नाकेबंदी कर दी। सोहरापुर की तरफ से दो युवक पुलिस को आते दिखे। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान शक्ति सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी ग्राम जरौलिया जिला औरैया व प्रहलाद सिंह यादव पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम मवई थाना कदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस, सात हजार रुपयेे नगद, एक मोबाइल, एक वोटर आईडी व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी व एएसपी ने मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज है। साथ ही इन दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। यह दोनों पिछले काफी समय से लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। वहीं एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।