फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley collapsed in ditch, two farmers die

खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, दो किसानों की मौत

Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collapsed in ditch, two farmers die
जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा करवाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम बदऊंवा निवासी किसान सुरेंद्र सिंह (45) पुत्र परमानंद पटेल अपनी हरी मटर बेचने सोमवार को कोंच मंडी आया था। साथ में गांव का ही किसान रामबाबू (24) पुत्र गिरिजाशंकर कुशवाहा भी था। ट्रैक्टर चला कर रामबाबू ही लाया था। मटर बेच कर सोमवार रात लगभग बारह बजे दोनों अपने गांव लौट रहे थे। उ

विज्ञापन


नका ट्रैक्टर अभी गांव लौना के पास ही पहुंचा था तभी अचानक ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। जिससे दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गए। दोनों रात भर उसी दशा में वहां पड़े रहे। सुबह उधर से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक्टर-ट्राली की नीचे दोनों को दबा देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसडीएम गुलाब सिंह, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, मंडी चौकी इंचार्ज राजीवकांत सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलवा कर ट्रैक्टर-ट्राली सीधी कराई।
विज्ञापन


तब तक ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पचपन बीघे के काश्तकार सुरेंद्र ने कोंच में पप्पू एंड कंपनी की दुकान पर अपनी मटर तुलवाई और पर्चा बनवा कर घर आ रहा था। रामबाबू के पास पंद्रह बीघे जमीन है, उसके पिता दो भाई थे और दोनों भाइयों के बीच रामबाबू अकेला ही वारिस था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और वह अपने चाचा नवल के साथ रहता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed