{"_id":"5ac513974f1c1bc0618b5795","slug":"tractor-tries-to-disguise-innocent-woman-on-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल जा रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, हंगामा
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में बुधवार को गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पैदल जा रही मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिरसाकलार कस्बा निवासी कुंवर कुशवाहा खेत पर फसल की कटाई करने गए थे। दोपहर में उनकी आठ वर्षीय बेटी साक्षी उनके लिए घर से खाना लेकर खेत पर गई थी। वहां से लौटते समय जब वह मुख्य मार्ग पर पहुंची तो सिरसा कलार से जेसंगपुर की ओर गिट्टी लादकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा होता देखा तो वह उग्र हो गए। लोगों को आता देखकर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला। कुंवर ने जब शोरशराबा सुना तो वह दौड़कर आया। सड़क पर बेटी को कुचली हुई हालत में देखकर वह बदहवास हो गया। वह उसके पास पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उस मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी पाकर सिरसाकलार थाने से फोर्स तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अरुण तिवारी ने जाम लगाए ग्रामीणों को समझा कर जाम खोलने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण उनकी एक न सुनने तैयार हुए। इसके बाद उन्होंने जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए थाने पहुंची और ट्रैक्टर चालक जेसंगपुर निवासी मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।