फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   toll plaza personnel beat the magic rider

टोल प्लाजा कर्मियों ने मैजिक सवार को पीटा

Sat, 25 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 25 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
toll plaza personnel beat the magic rider
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि उरई निवासी रवि तिवारी गुरुवार देर शाम किसी काम से मैजिक गाड़ी से झांसी की ओर जा रहे थे। एट टोल प्लाजा पर उनकी मैजिक के आगे रोडवेज बस काफी देर से खड़ी थी। इस पर रवि मैजिक से उतरकर टोल काउंटर पर पहुंचे और वहां बैठी युवती से बस हटवाने के लिए कहने लगे जब उसने बस खड़े होने का कारण बताने की कोशिश की तो वह उससे वाद विवाद करने लगे। युवती का कहना था कि बारिश के कारण मशीन बस का नंबर नहीं ले पा रही है, जिस कारण देर लग रही है।

विज्ञापन


युवती टोल कर्मी से वाद विवाद होता देख कर्मचारी लाखन और उसके साथी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। रवि का आरोप है कि लाखन व उसके चार अन्य साथी उसे खींचकर टोल के पास ही बने एक कमरे में ले गए और वहां पर उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा। किसी तरह टोल कर्मियों के चंगुल से छूटकर रवि ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टोल पर लगे कैमरों से मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद रवि की तहरीर पर लाखन समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed